रायपुर। PM Modi’s Chhattisgarh visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को छत्तसीगगढ के दौरे पर रहे। उन्होंने बीजेपी के विजय संकल्प महारैली कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन के जरिये पी एम मोदी ने विपक्ष पार्टयों पर जैम कर निशाना साधा पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसा पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी को साक्षी मानकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करते हुए दाव किया था कि 10 दिन में यह कर देंगे वह कर देंगे, लेकिन सत्ता में आते ही उनकी याददाश्त चली जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शराब बंदी, शराब बंदी का अधिकार, जल जीवन मिशन जैसे कई उदाहरण दिए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जय जोहार और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया से अपने भाषण की शुरुआत की। भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने छग की कांग्रेस सरकर पर जमकर निशाना साधा। छग की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कहा, यही वजह है कि ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला बनाया गया, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो पाया।
PM Modi’s Chhattisgarh visit
- पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा-
-छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे बढ़ने के संकल्प से मोदी को कोई पीछे नहीं कर सकता।
-मोदी गरीब का बेटा है, गरीब की परेशानी समझता है।
-मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है, जिसने गलती की है, वह बक्शा नहीं जाएगा।
-भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए खूब घर बनवाए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने घर बनाने पर अड़ंगा लगा दिया।
-कांग्रेस धान की खरीदी पर खेल खेल रही है। हमने धान की एमएसपी बढ़ाई है।
-कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय को हमेशा वोट-बैंक के रूप में देखा है। भाजपा सरकार ने आदिवासी कल्याण के लिए कार्य किए।
-हमने बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा आकांक्षी जिला घेषित किए। विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
-कांगेस को कभी आदिवासी समस्या की याद नहीं आई, हमने सिकल सेल एनिमिया के मरीजों के लिए ब्लड बैंक खोले हैं। ताकि पीढ़ी-दर पीढ़ी इसे बढ़ने से रोका जा सके।
-बदलबो-बदलबो, ए दारी कांग्रेस की सरकार ला बदलबो।
छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनसुख मांडविया, रेणुका सिंह, रमन सिंह, सहित बीजेपी के कई बड़े नेता उपस्थित रहे ।
PM Modi’s Chhattisgarh visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज देश को देंगे बड़ी सौग़ात












