रायपुर। देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को औपचारिक रोजगार व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार आज बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 4 बजे पीएम विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इस दौरान देशभर के लाखों लाभार्थियों के लिए करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: आज युवाओं को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि होगी जारी












