Advertisement Carousel

Mudia Purnima Mela 2024: मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज, पुलिस-प्रशासन ने लोगों से की ये खास अपील…

Mudia Purnima Mela 2024: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में मुंडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मथुरा के गोवर्धन में लगने जा रहे मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर प्रशासन हर दिन मीटिंग कर रहा है। मेला के लिए चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह कहते हैं कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मुड़िया पूर्णिमा मेला मथुरा जिले का एक ऐसा मेला है जिसमें सबसे ज्यादा श्रद्धालु यहां आते हैं। हमने सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की है ताकि पूरी कनेक्टिविटी बनी रहे और हमें मेले में भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल सके।

इसके अलावा हमारे विभिन्न विभागों चाहे वह स्वास्थ्य विभाग हो, बिजली विभाग हो, परिवहन विभाग हो, राजस्व विभाग हो, पुलिस विभाग हो, उनके सहयोग से हम मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमने 600 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को काम पर लगाया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें। आज डीजे पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है क्योंकि इसकी वजह से पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर घोषणा करना संभव नहीं है और अगर किसी परिवार का कोई सदस्य खो जाता है, तो उसे फिर से मिलाने में दिक्कतें आती हैं।