Advertisement Carousel

मंत्री के भतीजे की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 70 वाहनों पर कार्रवाई…

रायपुर। नवा रायपुर में सड़क हादसे में राज्य के वन मंत्री के भतीजे की मौत के बाद पुलिस ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान अधिक रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके लिए पुलिस ने स्टेडियम टर्निंग और माना विमातनल तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 5 वाहन चालक नशे की हालत में मिले। 59 कार और 6 बाइक चालकों के खिलाफ अधिक रफ्तार को लेकर कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील

पुलिस ने रायपुर शहर के नागरिकों से अपील है कि नवा रायपुर की खाली सड़कों पर तेज गति से वाहन न चलाएं और न ही नशे का सेवन कर वाहन चलाएं। वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण युवाओं की असमय जान जा रही है।