Advertisement Carousel

पुलिस ने की रेड कार्रवाई,आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में नौ गिरफ्तार

Nine arrested for betting on IPL matches : पुणे पुलिस ने सट्टेबाजी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने शनिवार को कोंढवा इलाके में छापेमारी की, जहां नौ लोगों को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक कंप्यूटर और 92,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान चल रहे जुए के अड्डे के बारे में सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा कि बंबई जुआ रोकथाम अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान चल रहे जुए के अड्डे के बारे में सूचना मिली थी।