रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट नहीं मिलने के मुद्दे पर पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अनुभवी नेताओं को जरूरत खत्म होने के बाद किनारे कर देती है। बघेल के अनुसार, पूर्व गृहमंत्री और लंबे समय तक पार्टी का चेहरा रहे नरोत्तम मिश्रा के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, उससे भाजपा की अंदरूनी राजनीति साफ दिखाई देती है।
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना











