Advertisement Carousel

सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा, प्रह्लाद कक्कड़ ने बताई यह बात…

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी को लेकर आज भी काफी चर्चा होते रहती है।अब हाल ही में ऐड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने इनके लव स्टोरी और ब्रेकअप को लेकर बात किया है। अपने एक इंटरव्यू में विज्ञापन की दुनिया के दिग्गज निर्माता-निर्देशक ने कई खुलासा किया है।

ऐश्वर्या को लेकर जुनूनी थे सलमान

बता दें कि विक्की लालवानी के साथ बातचीत में प्रह्लाद कक्कड़ (Prahlad Kakkar) का कहना है कि वो सलमान-ऐश्वर्या वाली बिल्डिंग में ही रहते थे. इसलिए उन्होंने सबकुछ अपनी आंखों से देखा है। उनका कहना है कि सलमान ऐश्वर्या को लेकर काफी जुनूनी थे। आप ऐसे व्यक्ति के साथ कैसे पेश आते हैं? प्रह्लाद कक्कड़ ने आगे कहा कि चूंकि, मैं उसी बिल्डिंग में रहता था, इसलिए मैं अच्छे से जानता हूं। सलमान हमेशा घर में या बालकनी में तमाशा करते थे। वो दीवार पर अपना सिर पटकते थे। रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म होने से बहुत पहले ही खत्म हो गया था /लेकिन उनका रिश्ता खत्म होना सबके लिए राहत की बात थी /

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में प्रह्लाद कक्कड़ का कहा कि उनके ब्रेकअप ने ऐश्वर्या रायकी इमोशनल हेल्थ और प्रोफेशन पर गहरा असर डाला था. ऐश्वर्या इस बात से परेशान थीं कि सब सलमान का पक्ष ले रहे थे, उनका नहीं. लेकिन सच्चाई उनके पक्ष में थी. मैं समझ सकता था कि वह गलत थीं और दूसरा पक्ष सही, या दोनों पक्षों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा था. लेकिन कुछ नहीं, यह पूरी तरह से एकतरफा था।

साल 2002 में दोनों हो गए अलग
बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था. लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे बिगड़ता गया और 2002 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर लिया और सलमान ने अब तक किसी से शादी नहीं किया है।