Advertisement Carousel

प्रसिद्ध कृष्णा को लगी सिर में चोट, यश ने किया कन्कशन सब्स्टीट्यूट, ऑस्ट्रेलिया-ए को 242 की बढ़त…

लखनऊ। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को भारत-ए के लिए खेलते हुए सिर में चोट लग गई और उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा। उन्हें भारत-ए की पारी के 39वें ओवर में तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन के बाउंसर पर चोट लगी, जब वह उनके बाउंसर को पुल करने के चक्कर में अपने हेल्मेट पर गेंद खा बैठे। 42वां ओवर समाप्त होने पर वे पवेलियन की तरफ जाने लगे और मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाजी में उनकी जगह ली। नौवां विकेट पर यश ठाकुर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे।

भारत-ए 194 पर ढेर: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए के 420 रन के जवाब में भारत-ए की टीम 194 रन पर ऑलआउट हो गई। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया-ए ने स्टंप्स तक 16 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। उसकी अब कुल बढ़त 242 रन की है।