Advertisement Carousel

President cg tour : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरा, 11 बजे पहुंचेंगी रायपुर, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu CG Visit: रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर बृहस्पतिवार को रायपुर पहुंचेंगी। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।लराष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ के अपने पहले प्रवास पर दो दिन के लिए 31अगस्त यानी आज रायपुर आ रही हैं।

Read more : Raksha bandhan : रक्षाबंधन आज, बहनें भाई को इस मुहूर्त पर बांधे राखी, बस रखना होगा इन चीजों का ध्यान


यहां देखें मिनट-टू-मिनट प्लान

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11.05 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगी। सुबह 11.35 बजे शहर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा बाद में वह 12.10 बजे विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।

Read more: Aaj ka rashifal : आज इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, भगवान करेंगे धन की बरसात, पढ़ें दैनिक राशिफल


मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह 9.15 बजे बिलासपुर रवाना होंगी और बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। फिर बिलासपुर से लौटकर राष्ट्रपति रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।