रायपुर : Chhattisgarh News राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 अगस्त को रायपुर आएंगी। प्रदेश में उनका दो दिवसीय दौरा रहेगा। राष्ट्रपति राजधानी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। एक सितंबर को वह बिलासपुर दौरे रहेंगी। बिलासपुर में राष्ट्रपति गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। गौरतलब है कि रायपुर में समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है।
CG NEWS : 31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी रायपुर, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल










