बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के परसाकांपा स्थित पाठ बाबा मंदिर में रविवार सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) का शव खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है। शुरुआती जांच में जहां चोरी और कोई पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही थी। वहीं छानबीन में सामने आया है कि हत्या की वजह अवैध संबंध है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग है।
सुबह घटनास्थल से हमलावरों की चप्पल बरामद की थी। वहीं मृत पुजारी का मोबाइल भी गायब था। रोजाना की तरह सुबह चाय देने पहुंची मां ने बेटे की लाश देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी।










