चंडीगढ। महाराष्ट्र के लिए खेल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। शॉ ने चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में महज 141 गेंदों में यह उपलिब्ध हासिल की। शॉ ने 156 गेंदों में 5 छक्के और 29 चौके लगाते हुए 222 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रेकॉर्ड हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल के नाम है, जिन्होंने 2024 सत्र में प्लेट ग्रुप के मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 119 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
चंडीगढ़ 335 रन पीछे
महाराष्ट्र ने 3 विकेट पर 359 रन पर अपनी दूसरी पारी घोषित की और चंडीगढ़ के सामने जीत के लिए 464 रन का लक्ष्य रखा। सोमवार को स्टंप्स तक चंडीगढ़ ने 129 रन पर अपना एक विकेट गंवा दिया था। अर्जुन आजाद 63 और कप्तान मनन वोहरा 53 रन बनाकर क्रीज पर थे। चंडीगढ़ की टीम अब भी 335 रन पीछे है।








