छत्तीसगढ़ : सरगुजा जिले में आयुष्मान भारत योजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निजी अस्पतालों में चल रही जांच और कथित गड़बड़ियों के खुलासे के बाद अब कुछ अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों की ओर से योजना के जिला नोडल अधिकारी को हटाने की मांग किए जाने की बात सामने आई है।बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में आयुष्मान भारत की टीम ने कई निजी अस्पतालों में जांच कर फर्जी क्लेम और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद कुछ अस्पताल संचालक जांच प्रक्रिया से नाराज बताए जा रहे हैं।
आयुष्मान योजना की जांच से मचा हड़कंप, कार्रवाई के बाद निजी अस्पतालों में बढ़ा विरोध










