Advertisement Carousel

Cg vidhansbha election 2023 : मंत्री गुरु रूद्र कुमार का कांग्रेस भवन में विरोध, इस बात से नाराज हैं कार्यकर्ता

cg vidhan sabha chunav: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है वहीं दोनों ही दल इस अवधि में अपने अपने प्रत्याशियों को नाम फाइनल करने की प्रक्रिया में है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे हैं वे नवागढ़ विधानसभा में मंत्री गुरु रुद्र की दावेदारी को लेकर विरोध कर रहे हैं।

Read more : CG JOBS : रायपुर में 5 से 6 सितम्बर तक लगेगा प्लेसमेंट कैंप, ये डाक्यूमेंट होंगे लाने


Congress workers against Minister Guru Rudra इन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवागढ़ विधानसभा में मंत्री गुरु रुद्र कुमार को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग कर रहे हैं। ये सभी कांग्रेस वर्कर स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को ही प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपेंगे ।

बता दें कि इस बार नवागढ़ में कांग्रेस के इन दो दावेदारों के अलावा हाल ही में भाजपा जhttps://dehatpost.com/placement-camp-will-be-held-in-raipur-from-5th-to-6th-september-you-will-have-to-be-present-with-these-documents/्वाइन करने वाले बालदास भी भाजपा से नवागढ़ विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं ऐसे में यहां इस बार काफी रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।