Advertisement Carousel

Puri Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: संबित पात्रा पुरी से चल रहे पीछे.. हार गए थे अपना पिछ्ला चुनाव, ओडिशा में जारी हैं मतगणना

पुरी: भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त बताकर विवादों में आये भाजपा के फायर ब्रांड नेता संबित पात्रा पुरी सीट से पीछे चल रहे हैं।

Patra is trailing from Puri seat

गौरतलब हैं कि जिस पल का इंतजार पूरे देश को था आखिरकार वह पल आज आ ही गया। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत देश भर में हुए सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती की जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रो में सभी आवश्यक तैयारी को पूरा कर लिया है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज हजारों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। इसके एक घंटे‌ के बाद रुझान आना शुरू हो जाएगा।

Puri Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates

आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।