Advertisement Carousel

Radhika Khara joined BJP : भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद छोड़ी थी कांग्रेस

नई दिल्लीः Radhika Khara joined BJP कांग्रेस छोड़ने के बाद राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दिल्ली में एक्टर शेखर सुमन के साथ बीजेपी की सदस्यता ली है। छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद रविवार (5 मई) को राधिका ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सोमवार को उन्होंने सुशील आनंद शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Radhika Khara joined BJP सोमवार देर शाम सुशील आनंद शुक्ला ने भी उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया है। राधिका खेड़ा ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मुझे सुशील आनंद शुक्ला ने शराब ऑफर की। भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ छोड़ दो। राजीव भवन में मुझे बंद किया गया, मैं चीखती-चिल्लाती, गुहार लगाती रही। मुझे गालियां दी गईं। मैंने ये बात सचिन पायलट, भूपेश बघेल और जयराम रमेश को बताई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

एक्टर शेखर सुमन ने भी ली सदस्यता

राधिका खेड़ा कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर थीं जिन्होंने छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद पार्टी छोड़ी। इसके साथ ही एक्टर शेखर सुमन भी कांग्रेस की टिकट पर 2009 में उन्होंने बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने पटना साहिब से चुनाव लड़ा है।

राधिका के आरोपों पर सुशील बोले- मेरे चरित्र की हत्या हुई

राधिका की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रायपुर में सुशील आनंद शुक्ला भी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि, मेरी सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा है मैं शिक्षित परिवार से हूं। मैं बहुत ज्यादा अपमानित और आहत हुआ हूं। राधिका खेड़ा ने मेरी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की है। विमर्श वाद विवाद होते रहते हैं, सिर्फ लिंग भेद के आधार पर अधिकारों का दुरुपयोग बर्दाश्त करने लायक नहीं है।