Advertisement Carousel

Rahul Gandhi notice: राहुल गांधी का सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस पर जवाब आया सामने, बोले – आदेश की तामील करेंगे

Rahul Gandhi notice: लोकसभा के डिप्टी सेक्रेटरी ने सोमवार को राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था. जिसके बाद आज मंगलवार को राहुल ने इस नोटिस पर अपना जवाब देते देते हुए कहा कि वो इस आदेश की तामील करेंगे. और आगे कहा कि इस बंगले से बहुत सी यादें जुड़ी हुई है.


राहुल गांधी का जवाब:

Rahul Gandhi notice: लोकसभा के डिप्टी सेक्रेटरी को बंगला खाली करने के पत्र का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा वो इस आदेश का पालन करेंगे. साथ ही राहुल ने यह भी कहा कि 12 तुगलक लेन में रहते हुए उनकी कई सारे यादें इस बंगले से जुड़ी हुई है. लेकिन जो आदेश अब दिया गया है वो उसक पालन जरूर करेंगे. बता दें राहुल गांधी के पास बंगला खली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है.