Advertisement Carousel

बारिश का कहर जारी, 4 हजार करोड़ का हुआ नुकसान, आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित…

नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। जिसके कारण आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई लोग बेघर हो गए है और अपार जन धन कि हानि हुई है। प्रदेश सरकार के मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। चौहान ने कहा प्रदेश में भारी बारिश से कारण काफी नुकसान हुआ है। कल तक 4,000 करोड़ के नुकसान का आंकलन किया गया है। इंडस्ट्री के क्षेत्र में 300 करोड़ का नुकसान हुआ है। बड़े स्केल पर तबाही हुई है, हम इसे रिस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

री बारिश के कारण अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। राज्य के कई हिस्से बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं। सूबे में 24 जून से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क हादसों में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, बिजली के 1468 ट्रांसफार्मर और 963 जल परियोजनाएं अभी भी काम नहीं कर रही हैं।