रायपुर : केंद्रीय जेल एक नई पहल के साथ लोगों के सामने आने जा रहा है। जेल प्रशासन जल्द ही ‘जेल की रोटी’ नाम से विशेष फूड पैकेट की शुरुआत करेगा, जिसे कैदियों द्वारा तैयार किया जाएगा। यह भोजन आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगा। योजना की शुरुआत अगस्त से होने की संभावना है। शुरुआती चरण में प्रतिदिन केवल 30 फूड पैकेट तैयार किए जाएंगे और प्रत्येक पैकेट की कीमत 275 रुपये तय की गई है।
Raipur Central Jail: अब आम लोग भी चख सकेंगे ‘जेल की रोटी’, कैदियों के हाथों तैयार होगा भोजन











