Advertisement Carousel

रायपुर डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट: घटना के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में की फायरिंग, VIDEO आया सामने

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सालियों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी जीजा जीतेंद्र वर्मा ने वारदात को अंजाम देने के बाद जमकर उत्पात मचाया था। उसने मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर पिस्टल तानकर फायरिंग की थी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जो अब सामने आया है। पूरा मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मोवा में रहने वाले आरोपी जितेंद्र वर्मा की शादी 2020 में मोवा में रहने वाली ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद के बाद खिलेश्वरी 20-25 दिन से अपने मायके में रह रही थी। 5 मई की रात साढ़े 10 बजे आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी-बच्चों से मिलने की बात कही, तो उसकी साली गितांजली उर्फ जया ने उसे सुबह आने की बात कह दी, जिससे वो नाराज हो गया और उसपर लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।

सालियों की हत्या के आरोप में जीजा गिरफ्तार

घटना के बाद जब आरोपी की छोटी साली दुर्गेश्वरी घर से बाहर आई, तो उसने उसको भी गोली मार दी। इस घटना में गितांजली और दुर्गेश्वरी दोनों की मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से पिस्टल जब्त किया था।

घटना के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में की फायरिंग

वहीं अब इस घटना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। आरोपी जीतेंद्र वर्मा ने वारदात को अंजाम देने के बाद जमकर उत्पात मचाया था। उसने पास के मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर पिस्टल तानकर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में मेडिकल संचालक की जान बाल-बाल बची। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सामने आया है।