Advertisement Carousel

Raipur Sex Racket News: रायपुर में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश.. इस इलाके के घर में सजा था जिस्म का बाजार, 4 लड़कियां समेत 9 हिरासत में..

रायपुर: Raipur Sex Racket News राजधानी रायपुर में अबतक चाकूबाजी और मारपीट जैसे वारदात की ख़बरें सामने आती थी तो वही अब पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रायपुर पुलिस ने इस मामले में कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया हैं। सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Raipur Sex Racket News जानकारी के मुताबिक़ राजधानी की पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशल्या विहार इलाके में देहव्यापार के धंधे में कुछ लोग लिप्त हैं। पुलिस ने इस खबर के पुष्ट होने पर कौशल्या विहार के मिलन चौक के पास एक घर पर छापेमारी की। पुलिस ने पाया कि देहव्यापार को अंजाम देने वाली 4 युवतियां, एक महिला और 4 युवक पहले से मौजूद हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत मे ले लिया। बताया जा रहा हैं कि यह पूरी कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन पर हुई है।