Advertisement Carousel

Ram Mandir : चावल के बाद अब 100 टन सब्जी अयोध्या भेजेंगे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर: पिछले दिनों श्रीराम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या भेजा गया था। प्रदेश के सुगन्धित चावल से ही श्रीराम मंदिर लोकार्पण के दिन भगवान श्रीराम को भोग भी लगाया जाएगा। वही चावल के बाद अब 100 टन हरी सब्जियां भी अयोध्या भेजी जाएगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर दी है। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने खुद को राम काज के लिए आतुर भी बताया हैं।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात…

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में बताया है कि “आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिस पर हर सनातनी को गर्व है।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात…

मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है। भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं।”

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात…