Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे रमन सिंह, दाखिल किया नामांकन, कही ये बड़ी बात

रायपुर : Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित भाजपा के कई विधायक मौजूद रहे।

Read More : Protem Speaker: रामविचार नेताम बने छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, राज्‍यपाल ने राजभवन में दिलाई शपथ 

Chhattisgarh News: नामांकन दाखिल करने के बाद रमन सिंह ने कहा, “आज मैंने नामांकन दाखिल किया है। मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है। मैं सभी को धन्यवाद दूंगा। मेरी कोशिश रहेगी की बेहतर ढंग से विधानसभा का संचालन हो और सारे मुद्दे राज्य के हित के लिए उठें।” बतादें कि रमन सिंह 2003 से 2018 तक छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रहे हैं।