अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के रामानुजगंज थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय बालिका बीते 4 फरवरी 2025 को अपने घर से नदी में नहाने जा रही थी, उसी दौरान आरोपी रामविचार भुइयां 19 वर्ष निवासी ग्राम चुतरु, थाना रंका झारखंड बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी द्वारा किसी को घटना से अवगत कराने पर जान से मार देने की धमकी दी गई थी।
घटना के बाद आरोपी काम करने के लिए दूसरे राज्य में चला गया था। आरोपी के कृत्य से पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में धारा 64(2) (ड), 65(1), 351(3) बीएनएस, 4(2), 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध कायम करके आरोपी रामविचार भुइयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था। बलात्कार पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कक्षा 5वीं की छात्रा है, जिसे पेट में दर्द होने पर वे रामानुजगंज अस्पताल ले गए थे।
यहां से रेफर करने पर बलरामपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके सुरक्षित प्रसव कराया, इसके बाद बालक का जन्म हुआ। बच्चे को जन्म देने के बाद चिकित्सकों ने दोनों की कमजोरी को देखते हुए रेफर कर दिया था। इस घटना के बाद लड़की के स्वजन उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। घटना थाना क्षेत्र रामानुजगंज की पुलिस मृत बच्चे का डीएनए टेस्ट कराएगी, इसके लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ने सैपल प्रिजर्व करा दिया है।









