Advertisement Carousel

वृष राशि वालों को शत्रु करेंगे परेशान तो कन्या वालों को नए मेहमान के आने से शुभ समाचार मिलेगा…जानें पूरा राशिफल

मेष : काम एकाग्रता से करें

आज काम को एकाग्रता से करें, जिससे सफलता मिलेगी। संपत्ति का क्रय-विक्रय हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे अच्छा लगेगा। धार्मिक यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

वृष : साझेदारी से लाभ

आप किसी भी काम अगर साझेदारी से करते हैं तो इसका लाभ मिलेगा। परिवार में अलगाव बढ़ने से मन खिन्न रहेगा, तनाव भी बढ़ेगा। पुराना रोग उभर सकता है। हास्य-विनोद में समय व्यतीत होगा। शत्रु परेशानी बढ़ाएंगे।

मिथुन : सम्मान वापस मिलेगा

इस राशि वालों का कारोबार में नई योजनाओं की क्रियान्विति होगी। वरिष्ठ लोगों के सान्निध्य में सीखने का मौका मिलेगा। पुरानी पद, प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इससे मन प्रशन्न रहेगा।

कर्क : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

आपको आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे सभी अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। आपके कार्य-व्यवहार से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन खरीदने का मन बनेगा।

सिंह : अटके काम पूरे होंगे

अपने ही परिवार में आज आपकी अनदेखी हो सकती है, जिससे मानसिक पीड़ा देगी। कार्यस्थल पर निजी बातें साझा न करें। यात्रा मंगलमय होगी। इसके साथ ही आस्था बढ़ेगी। अटके काम पूरे होंगे, इससे सुकून मिलेगा।

कन्या : पुराने साथियों से मेलजोल बढ़ेगा

घर या परिवार में नए मेहमान के आगमन के शुभ समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक खरीद से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परेशान न हों, जल्द ही आपकी आय में वृद्धि होगी। लंबे समय बाद पुराने साथियों से मेलजोल बढ़ेगा।

तुला : गलतफहमी दूर होगी

लंबे समय से चल रही दांपत्य जीवन में गलतफहमी दूर होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन डॉक्टरी सलाह से ठीक होगा। साझेदारी में आपसी सामंजस्य की कमी आएगी।

वृश्चिक : मौज-मस्ती में बीतेगा समय 

दोस्तों- परिवार के साथ आज दिन आपका मौज-मस्ती में समय बीतेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मन को खुशी होगी। अपने कार्य नियत समय पर पूरे नहीं होने से तनाव बढ़ेगा।

धनु : बिजनेस यात्रा के योग

इस राशि वालों को बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है, जिससे थकान होगी। लंबे सयम से चल रहा घर खरीदने का इंतजार आज खत्म हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। अध्ययन के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

मकर : अटका धन मिलेगा

आज आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पुराने गिल-शिकवे दूर होंगे, जिससे माहौल खुशनुमा होगा। तबीयत में सुधार होगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शेयर बाजार की स्थिति में सुधार होगा। अटका धन मिलेगा।

कुंभ : सरकारी काम पूरे होंगे

जमीन जायजाद के लिए चक्कर काट रहे कोर्ट-कचहरी में आपका पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जरूरतें पूरी होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी काम पूरे होंगे। परीक्षा परिणाम अनुरूप नहीं आने से निराशा होगी।

मीन: व्यावसायिक यात्रा में लाभ

आने काम-कारोबार की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे घर में मन-मुटाव हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा में लाभ मिलेगा। विदेशी वस्तुओं के व्यापार में लाभ होगा। आय बढ़ने से मन खुश होगा।