Advertisement Carousel

Ration Card Renewal: राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुरः Ration Card Renewal छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के नवीनीकरण की तारीख में बदलाव किया गया है। 25 फरवरी को राशन कार्ड के नवीनीकरण की अंतिम तारीख थी, जिसे सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। अब 15 मार्च तक राशन कार्ड अपडेट करने का काम होता रहेगा। वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें।

Read More : CG liquor Scam: शराब घोटाले को लेकर ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, ढांड, टुटेजा, अनवर ढेबर के ठिकानों पर मारा छापा

अब इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 15 मार्च तक बढ़ाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

Ration Card Renewal राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही इसे खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्डधारक अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

Read More : Vishnu Dev Sai : CM साय ने सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, तेलंगाना में बोले- छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल, लोग वहां से भी आते हैं 

ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्रॉयड मोबाइल नहीं है या जहां पर नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है, वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।