IPL 2023 Final Ravindra Jadeja Rivaba Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता. चेन्नई की जीत में रवींद्र जडेजा की अहम भूमिका रही. उन्होंने आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. चेन्नई की जीत के बाद मैदान पर दिलचस्प नजारा दिखा. जडेजा ने वाइफ रिवाबा को गले लगा लिया. इस मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक करवाई. इस दौरान दीपक चाहर और अजिंक्य रहाणे अपनी वाइप के साथ नजर आए. डेवोन कॉनवे ने भी फोटो क्लिक करवाई. इससे पहले एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला. धोनी ने चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी के लिए अंबाती रायडू और जडेजा को आगे कर दिया. इसकी फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट की है, जिस पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं.
जडेजा ने मोहित शर्मा की गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिला दी. चेन्नई की जीत के बाद जडेजा मैदान से दौड़कर डगआउट में बैठे महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंचे. उन्होंने धोनी को गले लगाया. इसी दौरान धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया. इसके बाद जडेजा ने वाइफ रिवाबा से मुलाकात की. जडेजा ने रिवाबा को गले लगा लिया. इस इमोशनल मोंमेंट का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो पर कई तरह के कमेंट देखने को मिले हैं.














