Advertisement Carousel

आईएएस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, रितेश सीजीएमएससी के संचालक, रवि मित्तल सीएम सचिवालय में संयुक्त सचिव…

रायपुर। राज्य शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। सीजीएमएससी की एमडी पद्मिनी भोई साहू को हटाकर उनकी जगह पर रितेश अग्रवाल को संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

1. रीना बाबा साहेब कंगाले : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव को पुनर्वास आयुक्त, आयुष एवं भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार

3. रितेश कुमार अग्रवाल : संचालक, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन, रायपुर

5. प्रभात मलिक : सुशासन एवं अभियंत्रण विभाग के मुक्त किया गया है, शेष प्रभार यथावत

2. अविनाश चम्पावत : आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव के साथ साथ ही जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार

4. दीपक कुमार अग्रवाल : लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार , शेष प्रभार यथावत

6. रवि मित्तल : आयुक्त, जनसंपर्क तथा मुख्यमंत्री सचिवालय

रितेश…

में संयुक्त सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी

7 .जयश्री जैन : उपसचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ।

8. पद्मिनी भोई साहू : संचालक कोष एवं लेखा के अलावा पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार ।

9. हिना अनिमेष नेताम : संचालक अनुसूचित जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान

10. अश्विनी देवांगन : मिशन संचालक, एसआरएलएम और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार