Advertisement Carousel

CG Breaking News : रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, आदेश जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग ने आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।