मुंबई। बिहार के सारण जिले का छपरा हमेशा से ही सियासत का मैदान रहा है। यहीं कारण है कि राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने टिकट बंटवारे में बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। इस बार उन्होंने, भोजपुरी सिनेमा के धाकड़ सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छपरा सीट से टिकट थमा दिया है। चंदा, जो अब तक घर की चारदीवारी में अपनी दुनिया निभाती रहीं, अब चुनावी रिंग में उतरने को तैयार हैं।
चंदा यादव की सीधी टक्कर
चंदा यादव की सीधी टक्कर, भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी से है, जो जिला परिषद प्रमुख भी हैं। भाजपा ने छोटी कुमारी पर भरोसा जताया है। ऐसे में देखना होगा, कांटे की टक्कर में कौन चुनावी रण जीतता है? बता दें चुनाव दो फेज में हैं- 6 और 11 नवंबर, जिसका परिणाम 14 नवंबर, 2025 को आएगा।
खेसारी खुद नहीं लड़ना चाहते हैं चुनाव
बीते दिनों खबर आई थी कि खेसारी लाल यादव पत्नी चंदा यादव को मनाने में जुट गए हैं, ताकि वो बिहार इलेक्शन लड़े। अब उनकी पत्नी मान गई हैं। खेसारी ने कहा था कि उनका पॉलिटिक्स में आने का कोई मन नहीं है, जहां वह है वहां खुश हैं। लेकिन अपनी पत्नी को उतारना चाहते है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि वह भईया तेजस्वी यादव के लिए पुरे इलेक्शन में प्रचार भी करेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। चलिए अब आपको चंदा यादव के बारे में बताते हैं।









