Advertisement Carousel

T-20 World Cup Trophy: t-20 ट्रॉफी के साथ कुछ ऐसा करते दिखे कप्तान रोहित शर्मा.. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं ये Video , आप भी देखें..

Rohit Sharma cleaned the t-20 trophy with a tissue: मुंबई: बारबाडोस में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबले में फतेह लहरा कर भारत लौटी टीम इंडिया का यहां भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस बीच टीम इंडिया के स्वागत के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर आयोजित रोड शो में लाखों लोग उमड़ पड़े हैं। मुंबई के अलावा देशभर के करोड़ों लोग टीवी या सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम का बधाई व स्वागत कर रहे हैं।

एक तरफ जहां टीम इंडिया के स्वागत के लिया लोगों का जनसैलाब उमड़ चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को चमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित टिश्यू पेपर से ट्रॉफी को साफ करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रोड शो से पहले रोहित शर्मा ने ट्रॉफी को साफ किया।

Team india victory parade Videos
टीम इंडिया के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

Rohit Sharma cleaned the t-20 trophy with a tissue: इस बीच रोह‍ित शर्मा के इनविटेशन का फैंस के ऊपर बेहद असर देखने को मिला। फैंस की भीड़ चैंपियंस टीम को देखने के ल‍िए बेताब हो उठी। और जैसे ही मुंबई में टीम इंडिया ने लैंड किया, चारों ओर बस फैंस ही फैंस नजर आए। क्‍या मरीन ड्राइव और क्या वानखेड़े? ऐसा लग रहा है कि पूरी मुंबई थम सी गई है।