Advertisement Carousel

Subrata Roy Passes Away: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, लंबी बीमारी के बाद 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Subrata Roy Passes Away सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय का निधन हो गया है। वो लंबे से समय बीमार चल रहे थे। उन्होंने 75 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर 15 नवंबर को लखनऊ के सहारा शहर ले जाया जाएगा और वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

कंपनी ने क्या कहा

Subrata Roy Passes Away सुब्रत राय (Subrata Roy) के निधन पर उनकी कंपनी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से निधन हुआ हो गया है।

सपा ने किया ट्वीट

सुब्रत राय समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर दुख जताया है। एक्स पर सपा की तरफ से लिखा गया, “सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”