रायपुर: Shyam Tandi has joined Congress छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने का समय बाकी है लेकिन दल बदलकर हित साधने की कोशिशें भी जारी है। बीजेपी में टिकट नहीं मिलने से नाराज सरायपाली के नेता श्याम तांडी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में तांडी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी रहे श्याम तांडी और उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन आकर सदस्यता ली जानकारी के अनुसार सरायपाली विधानसभा सीट से गाड़ा समाज को टिकट नहीं मिलने से नाराज थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश किया।
Read More : मां के प्रेमी पर आया बेटी की दिल, रच डाली इतनी बड़ी साजिश
सरायपाली से सरला कोसरिया को मिली टिकट
Shyam Tandi has joined Congressबीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की जारी की थी सूची सरायपाली से सरला कोसरिया को टिकट मिली है। कुछ दिनों पहले भाजपा 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। वहीं गाड़ा समाज को टिकट नहीं देने से नाराज होकर श्याम तांडी कुछ दिन पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे चुके हैं। श्याम तांडी के कांग्रेस प्रवेश करने से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
Read More : रात को इस तरह सेक्स करने के लिए मजबूर करता था पति, परेशान पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
श्याम तांडी 2018 में सराईपाली से भाजपा के उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी किस्मत लाल नंद से करीब 52 से ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज की मौजूदगी में श्याम तांडी ने कांग्रेस प्रवेश लिया और पार्टी की रीति-नीति के अनुसार चलने की प्रतिबद्धता जाहिर की।












