Advertisement Carousel

10 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला…

नई दिल्ली । सावन महीने की शुरुआत हो गई है। सावन माह के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरु हो गई है। देशभर के श्रद्धालु बोले बाबा का दर्शन करने के लिए हरिद्वार जाते है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही के लिए जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। हरिद्वार जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम धीरज गर्ब्याल का कहना है कि कांवड़ मेले को देखते हुए 10 से 17 जुलाई तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखा जाएगा।

4 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। जो कि 17 जुलाई तक चलेगी। उत्तराखंड में कांवड़ को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। भोले के भक्तों को फूल से स्वागत करने के साथ ही हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हो रही है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती के साथ ही ड्रोन से खास निगरानी रखी जा रही है।