Advertisement Carousel

3 स्पा सेंटरों में सजा था जिस्म का बाजार, स्पा सेंटर देखकर पुलिस भी रह गई दंग, 13 लड़कियों समेत 7 पुरुषों को दबोचा

kanpur sex

नई दिल्ली: sex racket busted in kanpur:  उत्तर प्रदेश के कानपूर में पुलिस ने तीन स्‍पा सेंटरों पर दबिश दी, इस दौरान पुलिस ने 13 लड़कियों और 7 पुरुषों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पुलिस को यह जानकारी मिल रही थी कि स्पा सेंटरों में अनैतिक व्यापार चल रहा था।

Read More: सलमान खान की नंदिनी फिर दिखेंगी बड़े परदे पर, फिल्म प्रमोशन में बोलीं-मैं बहुत आभारी हूं

sex racket busted in kanpur:  सूचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को तीन सेंटरों पर छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा किया गया। मामला कानपुर के नजीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र का है। एडीसीपी साउथ और एसीपी स्वरूप नगर के नेतृत्व में जीटी रोड पर एक ही इमारत में चलने वाले तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की।

Read More: आज रायपुर दक्षिण विधानसभा में भेंट-मुलाकात, सीएम भूपेश करेंगे भाठागांव में 80 एमएलडी एसटीपी का लोकार्पण

पुलिस ने बताया कि उन्होंने कहा तीनों स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुओं के अलावा 13 युवतियां और 7 पुरुषों को पकड़ा गया है। इन सभी के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने कहा कि कई दिनों से स्पा सेंटर में इस तरह का अनैतिक व्यापार चल रहा था। उन्होंने कहा स्पा संचालकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।