Advertisement Carousel

शुभमन गिल ने 10वां शतक ठोक हिला दी रिकॉर्ड बुक, इन दिग्गज क्रिकेटरो के रिकॉर्ड तोड़े, बन गए नंबर 1 बल्लेबाज…

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट चल रहा है। इस मुकाबले में दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक बनाया और रिकॉर्ड की बारिश कर दी। टीम इंडिया के स्टार कप्तान शुभमन गिल रन मशीने बने हुए हैं। पहले इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान सीरीज में 754 रन कूटे थे, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी बल्ले से धमाका किया है।

अहमदाबाद में उन्होंने 50 रन किए थे और अब दिल्ली टेस्ट में सेंचुरी ठोक सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने इस शतक के दम पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. गिल ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बटोरे और 177 बॉल पर सेंचुरी पूरी की. यह उनके करियर की 10वीं टेस्ट सेंचुरी रही, जिसके दम पर उन्होंने रिकॉर्ड बुक हिला दी है. आए जानते हैं गिल ने इस पारी के दम पर कौन से रिकॉर्ड बनाए।

हम गिल की पारी से बने रिकॉर्ड तो जानेंगे ही, उससे पहले आपको मैच का हाल जान लेना चाहिए। टीम इंडिया ने पहली पारी 518 रनों पर घोषित कर दी है। दूसरे दिन गिल 129 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 258 बॉल पर 175 रन किए, जिसमें 22 चौके शामिल थे. साई सुदर्शन ने 87, ध्रुव जुरेल ने 44, नीतीश रेड्डी ने 43 और केएल राहुल ने 38 रन किए. अब विंडीज पहली पारी में बैटिंग करने उतरी है।