रायपुर। महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना अधिकार देने और उनकी आर्थिक भागीदारी मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से लागू पंजीयन शुल्क में 50 फीसदी छूट का सकारात्मक असर सामने आया है। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस फैसले के बाद महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री में बड़ा उछाल, पंजीयन शुल्क में 50 फीसदी छूट का दिखा असर











