बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार कार ने छीनी इंजीनियरिंग छात्रा की जिंदगी, शादी की खुशियां बदली मातम में










