मेष: आज ले सकते हैं उपहार
आज आप परिवार की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। अपने पिता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं जिससे वह प्रसन्न होंगे। आप अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर भी ले जा सकते हैं। रूठे हुए जीवनसाथी को शांत करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृषभ: बिजनेस में लाभ
बिजनेस में लाभ के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों के सहयोग से आज आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसकी खुशी मनाने के लिए आप पार्टी मूड में रहेंगे। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज रुक जाएं। आज आपके पारिवारिक धन में भी वृद्धि होती नजर आ रही है।
मिथुन: मान-सम्मान मिलेगा
अगर लंबे समय से परिवार में कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और उसमें आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, लेकिन आज ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।
कर्क: आज मिल सकता है पुराना धन
आज अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखें। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। विदेश से व्यापार करने वालों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। गुस्से में काबू रखें, नहीं मतभेद हो सकते हैं।
सिंह: नौकरी में प्रमोशन
इस राशि वालों को नौकरी में आज प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके परिवार में आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अगर आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो प्यार से मामला सुलझ जाएगा। छात्रों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार को नई गति देने के लिए आज आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी।
कन्या: भागदौड़ से थकान होगी
संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है। आज अधिक भाग-दौड़ करने से आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। आज मोहल्ले में विवाद हो सकता है। आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे आपमें ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है।
तुला: नए सौदे मिलेंगे
आज व्यापार में नए सौदे आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। आज आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे और अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने काम का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक: धन लाभ होगा
नौकरी करने वालों के पास आज काम ज्यादा रहेगा, लेकिन वे अपनी मेहनत और ईमानदारी से सारे काम शाम तक पूरे कर लेंगे। यदि कोई व्यापार साझेदारी में किया जाता है तो उसमें भी आज आपको लाभ प्राप्त होगा। आज किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। व्यापार को लेकर हमेशा की तरह सतर्क रहें।
धनु: भाई की सलाह जरूर लें
इस राशि वाले विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो सोच समझकर लें क्योंकि उसे लौटाना मुश्किल होगा। भाई की सलाह आज आपको किसी मुश्किल से निकाल देगी। यदि बहन की शादी में कोई रुकावट आ रही है तो आज समाप्त हो जाएगी।
मकर: सामाजिक क्षेत्र में यश बढ़ेगा
आज रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपका यश हर जगह फैलेगा। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे, इसलिए वही काम करने की सोचें जो आपको प्रिय हों। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। पूजा-पाठ में ध्यान लगेगा।
कुंभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
आज आप अपने पिता की सलाह से संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करेंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आज कोई जोखिम उठाना पड़े तो ले सकते हैं, भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो वह पैसा अटक सकता है। सतर्क रहें।
मीन: प्रॉपर्टी केस खत्म होगी
इस राशि वालों को व्यापार में अपने शत्रुओं पर पैनी नजर रखनी होगी क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है, लेकिन उसमें आपको पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी।














