Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में राजकीय शोक घोषित, देखिए पूरा आदेश…

छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह के निधन पर केंद्र सरकार ने शोक की घोषणा की है। इससे पहले शनिवार (16 दिसंबर) को PM मोदी ने शोक जताया था। पीएम मोदी ने कहा कि शेख नवाफ के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। हम शाही परिवार और कुवैत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने रविवार (17 दिसंबर) को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. गृह मंत्रालय ने कहा कि अमीर शेक के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि 17 दिसंबर को एक दिन का शोक होगा। पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इस दौरान मनोरंजन का कोई काम नहीं होगा।

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता