Advertisement Carousel

कर्क राशि वालों को शेयर बाजार में निवेश से बचना होगात तो कन्या वालों का सामाजिक संपर्क बनेंगे…जानें अपना राशिफल

मेष: घर में खुशी का माहौल रहेगा

मेष: आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अगर आपको सफलता चाहिए तो अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रियजन से मुलाकात होगी।

वृष : रोजगार के प्रस्ताव मिलेंगे

आज आपके व्यावसायिक यात्रा में फायदा होगा और नए सौदे भी मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोजगार के प्रस्ताव मिलेंगे, इससे मन प्रशन्न रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन : भागदौड़ से थकावट होगी

आज आपको बेवजह ही भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे थकावट ज्यादा होगी। विद्यार्थी अध्ययन के लिए प्रेरित होंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। नजदीकी रिश्तेदार झूठे आक्षेप लगा सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है।

कर्क : संतान संबंधी चिंता का समाधान होगा।

इस राशि वालों के परिवार में आज कलह हो सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से बचें। किसी से एग्रीमेंट करने में सावधानी बरतें। धैर्य रखें, इससे लाभ होगा।

सिंह : विरोधियों से दूर रहें

आज छात्रों को पढ़ाई के लिए अनुभवी लोगाें या शिक्षक से सलाह लेने से फायदा होगा। उधार लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है। विरोधी उकसाने की कोशिश करेंगे, आवेश में न आएं, नहीं तो तनाव में रहेंगे।

कन्या : मतभेद दूर होंगे

पिछले कई दिनों से बने यात्रा के कार्यक्रम में परिवर्तन या रद्द होने से मन दुखी होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जल्द दूर होंगे। अध्ययन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक संपर्क बनेंगे।

तुला : राजकाज की बाधा दूर होगी

आज आपकी निवेश संबंधी योजना सफल होगी, जिससे मन प्रशन्न रहेगा। मांगलिक व कारोबारी कार्य संपन्न होंगे। आय बढ़ेगी। राजकाज में आ रही बाधा समाप्त होगी, जिससे तनाव दूर होगा। परिजनों की मदद मिल सकती है।

वृश्चिक : आर्थिक व्यव होगा

इस राशि वालों का अध्ययन को नियमित बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। आस्था बढ़ेगी, पूजा-पाठ में भी मन लगेगा। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं पर आर्थिक व्यय होगा।

धनु : वाहन क्रय-विक्रय की योजना बनेगी

अगर आपको परेशानी से बचना है तो आज उधार देने से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जिससे मन हल्का होगा। आपके काम को अधिकारी महत्व देंगे। वाहन क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्ष का है।

मकर: नए प्रोजेक्ट मिलेंगे

इस राशि वालों को फाइनेस संंबंधी कार्य करने में सावधानी बरतनी होगी। आय बढ़ने से सम्मान भी बढ़ सकता है। नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं, अपनी पकड़ बनाए रखें। अध्ययन में सही मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे ग्रोथ होगा।

कुंभ : राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा

आप अगर राजनीत के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपका प्रभाव बढ़ेगा। शारीरिक कमजोरी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे तनाव भी बढ़ सकता है। काम योजनाबद्ध तरीके से नहीं होने से अधिकरियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मीन: निवेश से पहले राय लें

अगर आप आज जमीन जायजाद पर निवेश करना चाहते हैं तो अपने पूर्व परिजनों से राय जरूर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जरूरी काम स्थगित करने पड़ सकते हैं।