Advertisement Carousel

एचओडी से परेशान होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, एक सप्ताह पहले लिखा पत्र आया सामने…

बालासोर (ओडिशा) ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन स्वायत्तशासी कॉलेज में एचओडी प्रोफेसर समीर कुमार साहू के यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत हो गई। उसने सोमवार रात एम्स भुवनेश्वर में अंतिम सांस ली। इस बीच छात्रा की ओर से एक सप्ताह पहले लिखा पत्र सामने आया है।

इसमें लिखा कि ’बीते कुछ महीनों से एचओडी समीर कुमार साहू मानसिक रूप से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। वह सेक्सुअल फेवर की मांग कर रहा है। मैंने बार-बार इनकार किया है। मैंने अपनी मानसिक शांति खो दी है। कॉलेज अथॉरिटी कार्रवाई नहीं करती है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी और एचओडी व कॉलेज अथॉरिटी इसके जिम्मेदार होंगे।