Advertisement Carousel

Suhagrat Ka Video : सुहागरात पर माथा पीटने लगा दूल्हा, दुल्हन ने खुद खोली अपनी पोल, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Suhagrat Ka Video उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सुहागरात पर दुल्हन ने पति को प्रेमी के बारे में सारी सच्चाई बता दी। कहा कि वह उसके बिना नहीं जी सकती। मामला थाने पहुंचा तो बुधवार को न्यायालय में बयान कराए गए। वहां प्रेमी के साथ रहने की बात कहते हुए नवविवाहिता पति से दामन छुड़ाकर प्रेमी के साथ चली गई।

मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती की शादी परिजन ने 28 फरवरी को जसवंत नगर निवासी युवक के साथ की थी। शादी की पहली रात ही युवती ने पति को अपने प्रेमी के बारे में सारी सच्चाई बता दी। कहा कि वह प्रेमी के अलावा किसी के साथ नहीं रह सकती। इसके बाद फोन पर प्रेमी से बातचीत करने लगी।

Read More : BJP-JJP Alliance: आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, गठबंधन में आई दरार 

कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी

Suhagrat Ka Video पति और ससुरालीजन ने इस बारे में मायके पक्ष के लोगों को बताया। मायके वालों ने युवक की शिकायत थाने पर की तो इसी बात पर नवविवाहिता भड़क गई। ससुरालीजन घबरा गए और नवविवाहिता को थाना क्षेत्र स्थित मायके छोड़ गए। मामला थाने पहुंचा तो युवती ने साफ कह दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से ही प्रेमी के साथ रहेगी।

Read More : Breaking News : हसीना के चक्कर में देश से गद्दारी, पाकिस्तान पार कराता था खुफिया जानकारी, पकड़ा गया यह बड़ा अधिकारी 

कोर्ट में बयान के बाद प्रेमी के साथ चली गई

बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तो वहां युवती ने मजिस्ट्रेट से प्रेमी के साथ रहने और जाने की बात कही। कोर्ट ने नव विवाहिता के बालिग होने की बात कहते हुए स्वेच्छा से कहीं भी जाने के आदेश दिए। इसके बाद नव विवाहिता पति का दामन छोड़ प्रेमी का हाथ थामे वहां से चली गई।