Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तय समय सीमा में जांच पूरी करने दिए निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में लगातार कार्यवाही चल रही है। 3200 सौ करोड़ के हुए शराब घोटाले की जांच लगातार जारी है। EOW और ED शराब घोटाले मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में जांच को सीमित को समय में जांच पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि EOW को तीन महीना और ED को 2 महीने में शराब घोटाले की जांच पूरी करने की बात कही है। शराब घोटाले मामले में पिछले 3 सालों से जांच एजेंसी कार्यवाही कर रही है।

शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल जेल में बंद है। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी भी इस मामले में जेल की हवा खा रहे हैं।