Advertisement Carousel

श्रेयस अय्यर की वजह से चमकी सूर्यकुमार यादव की किस्मत, सुनकर नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली । पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भारत में खेले जाने वाले आगामी एकदिवसीय विश्व कप में श्रेयस अय्यर की संभावित अनुपस्थिति में बल्लेबाजी में चौथे क्रम पर सूर्यकुमार यादव के इस्तेमाल करने का समर्थन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस वैश्विक आयोजन से पहले उन्हें इस क्रम पर पर्याप्त मौके दिये जाने चाहिये। भारतीय टीम को 2019 विश्व कप में चौथे क्रम पर मजबूत बल्लेबाज के नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण चार साल बाद टीम के लिए यह मुद्दा परेशानी का सबब है। सूर्यकुमार अब तक वनडे क्रिकेट में अपनी टी20 की क्षमता को दोहराने में विफल रहे है। उन्होंने पिछले 16 वनडे मैचों में कोई अर्धशतक नहीं बनाया है।

read more : बवाल है कैप्टन मिलर का टीजर, फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखे धनुष, फैंस बोले – केजीएफ से भी बेहतर…

आरपी सिंह ने हालांकि कहा कि सूर्यकुमार के विकल्प को खारिज करना मूर्खतापूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ श्रेयस (अय्यर) के साथ सूर्यकुमार यादव नंबर चार के लिए एक अच्छा विकल्प हैं, बशर्ते वह फिट हों। लेकिन अगर आप उसे एक  विकल्प के रूप में भी देख रहे हैं, तो उसका आने वाले मैचों में इस्तेमाल महत्वपूर्ण होगा। वह निश्चित रूप से एक अच्छा विकल्प है।’’

read more : बवाल है कैप्टन मिलर का टीजर, फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखे धनुष, फैंस बोले – केजीएफ से भी बेहतर…