Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त, उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय शर्मा और अरुण साव ने लिया शपथ

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। विष्णुदेव साय ने प्रदेश के छठे जबकि नए चौथे नए सीएम के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाया। विष्णुदेव साय के साथ ही लोरमी के विधायक अरुण साव और कवर्धा के विधायक विजय शर्मा आने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस समारोह में शामिल होने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष केपी नड्डा, प्रभारी ओम माथुर और भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे। इनके अलावा संगठन के बड़े पदाधिकारियों के अलावा जीते हुए सभी विधायक भी शपथ ग्रहण स्थल पर उपस्थित रहे।