Speculation of Health Minister Singhdev’s nephew joining BJP ; बहुत पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के भाजपा में जाने की अटकले लगाई जा रही थी, लेकिन टी. एस. सिंहदेव ने अपने भाजपा में जाने की खबर को सिरे से ख़ारिज कर दिया था. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मै कहीं नहीं जाऊंगा मै कांग्रेस में ही रहूंगा और भाजपा में नहीं जाउगा लेकिन मेरे घर में कौन कहां जायेगा इसकी बात मै नहीं करता हूं. वही अपनी नाराज होने की बात को भी उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया था, उन्होंने यह जरूर कहा था कि मुख्यमंत्री तो मै भी बनना चाहता हूं.
Speculation of Health Minister Singhdev’s nephew joining BJP ;कई मौकों पर ये बात उठती रही है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कांग्रेस से नाराज हैं। ऐसे में उनके राजनैतिक उत्तराधिकारी उनके भतीजे आत्येश्वर सिंह देव जो कि जिला पंचायत सदस्य के साथ जिला पंचायत सरगुज़ा के उपाध्यक्ष भी है, जो भाजपा ज्वाइन कर सकते है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी बयान दिया था कि वो तो कांग्रेस में है और रहेंगे, मगर उनके परिवार के लोग क्या निर्णय लेते हैं उस पर वे कुछ नहीं कह सकते। इसके पहले अमित शाह के दौरे के समय भी आदित्येश्वर के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा खूब थी।
Speculation of Health Minister Singhdev’s nephew joining BJP ;इन तमाम अटकलों पर खुद आदित्येश्वर ने विराम लगा दिया है। आदित्येश्वर का कहना है कि वो भी ऐसी चर्चाएं सुनते रहे है मगर वो कही नहीं जा रहे, बल्कि कांग्रेस में है और यही रहेंगे। यही नहीं आदित्येश्वर ने कहा कि आग कहा लगी है ये उन्हें नहीं पता, मगर धुंआ उठते रहता है। ऐसे में साफ है कि टीएस सिंह देव के भतीजे आदित्येश्वर फिलहाल कही जाते नहीं दिख रहे, जिससे लंबे समय से चले आ रहे अटकलों पर विराम सा लग गया है।











