Advertisement Carousel

TAJ MAHAL: ताजमहल गिराकर बनाई जाए दुनिया की सबसे खुबसूरत मंदिर, शाहजहां के प्यार की हो जांच, आखिर बीजेपी विधायक ने क्यों कही ये बात… 

TAJ MAHAL: असम भारतीय जनता पार्टी के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने ताजमहल की गिराने की बात कह दी है उन्होंने कहा कि ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ताजमहल ध्वस्त कराने का आग्रह करता हूं. विधायक ने न सिर्फ ताजमहल बल्कि कुतुबमीनार भी गिराने की बात कही है उन्होंने कहा है कि इस बात की जांच हो कि मुगल बादशाह शाहजहां अपनी पत्नी मुमताज से सच में प्यार करते थे. रूप ज्योति कुर्मी ने सवाल उठाते हुए कहा अगर वह मुमताज से प्यार करते थे तो मुमताज की मौत के बाद तीन और शादियां क्यों की थी.


Read more: Jagarnath Mahto is no more: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का हुआ निधन, राजनीतिक गालियारों में छाई शोक की लहर

TAJ MAHAL: बता दें कि सन 1526 में मुगल बादशाह शाहजहां ने चौथी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था शाहजहां के कुल 7 पत्नियां थी. शाहजहां के प्यार पर सवाल उठाते हुए असम के विधायक ने कहा कि ताज महल और कुतुब मीनार को गिराकर वहां दुनिया की सबसे खूबसूरत मंदिर बनवाई जाए विधायक ने यह भी कह दिया कि मंदिर बनवाने के लिए अपने महीनों की तनखा दान करने को तैयार हूं.

Read more: Rahul Gandhi official bungalow: मां सोनिया गांधी के घर होंगे शिफ्ट!, सरकारी बंगला खाली करने के बाद कहां जाएंगे राहुल गांधी…?