Advertisement Carousel

T20 World Cup 2024 : 17 साल बाद टीम इंडिया बना T20 का विश्व विजेता, दक्षिण अफ्रीका को इतने रनों से चटाई धूल

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज बारबाडोस में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्राफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 177 रन का टारगेट रखा था। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की। विराट कोहली की 76 रन की पारी के दम पर भारत ने टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन बना कसी।