Tehsildars opened front against Kasdol MLA: बड़ी खबर बलौदाबाजार से निकल कर सामने आ रही है जहां कसडोल विधायक शकुंतला साहू के खिलाफ पूरे प्रदेश भर के तहसीलदार एकत्र हो गए है। कसडोल विधायक की धमकी के बाद पूरे प्रदेश के तहसीलदारों ने बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही तहसीलदारों ने विधायक की धमकी पर अब निंदा प्रस्ताव भी पारित कर दिया है।
Tehsildars opened front against Kasdol MLA: वहीं तहसीलदारों ने कहा है कि मांग पूरी ना होने कि स्थिती में 19 अप्रैल से बड़ा आंदोलन चालू करने की चेतावनी सरकार को दी है। आपको बता दें कि, बीते दिनों विधायक के निजी हाइवा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं इस कार्रवाई के बाद कसडोल विधायक शकुंतला साहू भड़क गई और कार्यवाही करने वाले तहसीलदार का ट्रांसफर करवा दिया। आपको बता दें कि तहसलीदार ने अवैध रेत परिवहन मामले में कार्रवाई की थी।
Tehsildars opened front against Kasdol MLA, warned to go on agitation: कसडोल विधायक के खिलाफ तहसीलदारों ने खोला मोर्चा, दी आंदोलन पर जाने की चेतावनी











